फेंटेसी गेम बंद होने से हुआ क्या l

Spread the love

फेंटेसी गेम से करोड़पति बनने का सपना अब शायद पूरा ना हो पाए l अच्छा ही है रोज-रोज टीम बनाने से अच्छा है की कुछ मेहनत करी जाए या पढ़ाई की जाए क्योंकि यह दोनों ही आपका लंबे समय तक साथ देने वाली है 

 इंटरनेट पर गेम खेलना वह भी रियल मनी के साथ बंद करना सरकार का बहुत बड़ा फैसला रहा है हालांकि हमारे देश का युवा इस चीज से परेशान हो सकता है कि सरकार ने उनसे रातों-रात करोड़पति बनने का सपना छीन लीl 

 बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के द्वारा इन चीजों का एंडोर्समेंट करना भी नए लोगों को इस दलदल में खींच लेता है मैं यह काम कर लेता हूं आप टीम बना लो इस टैगलाइन  ने कई 100 लोगों के फाइनेंशियल प्लानिंग को बर्बाद कर दिया था और कुछ ऐसे परिवार को भी बर्बाद किया जिन्हें शायद हम जानते तक नहीं l

करोड़पति अगर रातों-रात बन जाया करते तो हमारे देश के सबसे बड़े उद्योगपति टीम ही बना रहे होते मुझे कई बार एहसास होता है की सारी बर्बाद होने वाली चीज आम आदमी के हिस्से ही क्यों आती है या शायद हम उतना एजुकेटेड नहीं हो रहे हैं जितना हमें होना चाहिए पैसा सबकी जरूरत है इसमें कोई दो राय तो नहीं है परंतु पैसा किस तरीके से कमाया जा रहा है यह विषय जरूर महत्व रखता है 

यह आपको समझाना पड़ेगा की मोबाइल में दिखाई जा रही ,रातों-रात अमीर बनने की ऐड से केवल उन कंपनियों का फायदा होगा जो यह एड दिखा रहे हैं आम जनता का इस कल्पनिकता से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं l

 इन गेम्स के जरिए बहुत से लोगों ने अपना पैसा और समय दोनों ही बर्बाद किया है इस बात से विशेष कर अभिभावक को अलर्ट रहना जरूरी है कि कहीं उनका बेटा या बेटी इस मायाजाल में फंस तो नहीं रहेल 

ध्यान रखिए ऑनलाइन गेमिंग से आप कभी भी अमीर नहीं बन सकते l

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *